फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District level Khyod Nalwad fair postponed, only tradition played

जिलास्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेला किया स्थगित, सिर्फ निभाई परंपरा

Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
District level Khyod Nalwad fair postponed, only tradition played
गोहर क्षेत्र में सायर पर्व के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले का बैल पूजन करते - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत बासा में मनाया जाने वाला सात दिवसीय जिलास्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेला कोरोना के चलते नहीं मनाया जाएगा। वीरवार को एसडीएम गोहर पारस अग्रवाल ने पारंपरिक बैल पूजन और खूंटी गाड़कर मेले का शुभारंभ और समापन भी कर दिया। मेले में सिर्फ परंपराओं का निर्वहन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार कृष्ण कुमार ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, ग्राम पंचायत बासा के प्रधान राजेंद्र कुमार, उपप्रधान दीवान चंद गुप्ता और अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसडीएम पारस अग्रवाल ने कहा कि 1952 से आयोजित किए जा रहे ख्योड़ नलवाड़ मेले की परंपरा का निर्वहन करते हुए खूंटी गाड़ कर बैलों की पूजा की।
विज्ञापन

बेशक यह मेला आज जिला स्तरीय मेला है मगर इस मेले की पहचान प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में भी है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार सहित कई राज्यों के व्यापारियों के लिए मेला खास महत्व रखता है। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते मेले का आयोजन नहीं किया जा रहा है। पंचायत सदस्यों ने परंपरा को निरंतर जारी रखने के उद्देश्य से खूंटी गाड़ कर बैलों की पूजा-अर्चना के साथ परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मेले का आयोजन रद्द होने से जहां हजारों व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है वही ग्राम पंचायत ख्योड को भी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय जनता को भी मनमाफिक खरीदारी से महरूम होना पड़ा है। इसके साथ-साथ मेले के दौरान सैकड़ों टैक्सी चालकों की भी कमाई हो जाती थी, इससे उन्हें महरूम होना पड़ा है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed