Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dispute over development works in Chhatadu; villagers issue 15-day ultimatum

Mandi News: छातडु में विकास कार्यों पर विवाद, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Dispute over development works in Chhatadu; villagers issue 15-day ultimatum
नेरचौक (मंडी)। ग्राम पंचायत छातडु में बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। सड़कों की बदहाल स्थिति, नालियों की सफाई और गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण नाराज हैं। पूर्व प्रधान पद प्रत्याशी कांता देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में व्यवस्था न सुधरने पर आंदोलन होगा। भूप चंद, चंपा देवी, उमेश कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने छातडु-कुम्मी और छातडु-चली-घटटा मार्गों पर मलबे व निर्माण सामग्री के ढेर पर नाराजगी जताई। नालियां बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे आवाजाही में परेशानी है। ग्रामीणों के अनुसार 26 जुलाई 2026 को प्रधान ने एक माह में समस्या हल करने का आश्वासन दिया था, पर पांच माह बाद भी सुधार नहीं हुआ। पंचायत घर में ताला लगे रहने को लेकर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान बलराज ने ग्रामीणों के आरोपों पर सफाई देते हुए बताया कि पंचायत सचिव के तबादले से विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। वर्तमान अस्थायी सचिव के पास चार पंचायतों का अतिरिक्त कार्यभार है। सड़कों पर निर्माण सामग्री ग्रामीणों के निजी कार्यों से संबंधित है, जिसे हटाने को कहा गया है। पंचायत घर में जन्मदिन मनाने के आरोप को उन्होंने भ्रामक बताया। प्रधान ने स्पष्ट किया कि 28 अक्तूबर को आधिकारिक बैठक के बाद वार्ड पंच देवी रूप को शुभकामनाएं दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed