{"_id":"67ec30bfb5bf17d03108eae3","slug":"dispose-of-legacy-waste-before-the-rains-adm-mandi-news-c-90-1-mrt1064-152141-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले करें लीगेसी वेस्ट का निस्तारण : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले करें लीगेसी वेस्ट का निस्तारण : एडीएम
Wed, 02 Apr 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
मंडी। पिछली बरसात से सबक लेते हुए जिला प्रशासन इस बार डंपिंग साइट पर मौजूद लीगेसी वेस्ट के निस्तारण को लेकर गंभीर हो गया है। मंगलवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) डॉ. मदन कुमार ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) और हिमाचल हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में नगर निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात से पहले डंपिंग साइट्स का पूरी तरह से निस्तारण करें, ताकि बारिश के दौरान कचरा बहकर जल स्रोतों को प्रदूषित न करे। पिछली बरसात में नगर निगम मंडी की बिंद्रावणी डंपिंग साइट से लीगेसी वेस्ट ब्यास नदी में मिल रहा था, जिसके चलते प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नोटिस जारी किया था।
बैठक में नगर निगम मंडी, नगर परिषद सुंदरनगर, नेरचौक, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, रिवालसर और नगर पंचायत करसोग में ठोस कचरा प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में जानकारी दी कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मंडी ने पिछले एक महीने में 115 निरीक्षण किए। इसमें 38 मामलों में प्लास्टिक के अवैध उपयोग का पता चला। इस दौरान 55,000 रुपये के चालान किए गए और 8.4 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया। संवाद