फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Disaster management training imparted through a mock drill.

Mandi News: मॉक ड्रिल से दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Wed, 08 Jul 2026 03:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Disaster management training imparted through a mock drill.
तेलका कॉलेज में नए विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय तेलका में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन एवं परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न समितियों, क्लबों, छात्र कल्याण योजनाओं और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी देकर उन्हें महाविद्यालयीन जीवन में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. केहर सिंह ने विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, उपस्थिति नियमों सहित अन्य अकादमिक गतिविधियों की जानकारी दी। प्रो. राहुल कंवर ने राष्ट्रीय सेवा योजना, खेलकूद गतिविधियों, सड़क सुरक्षा क्लब एवं अन्य सह पाठ्यक्रम कार्यक्रमों से परिचित करवाया। उन्होंने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, रेड रिबन क्लब और छात्र हित से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए विद्यार्थियों को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का पालन भी उतना ही आवश्यक है। कॉलेज में भूकंप मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को भूकंप की स्थिति में सुरक्षित निकासी प्रक्रिया, आपातकालीन प्रतिक्रिया और निर्धारित एकत्रीकरण स्थल तक पहुंचने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपदा के समय घबराने के बजाय संयम और सतर्कता से कार्य करते हुए स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed