{"_id":"623b59dd6987e43f52408d9d","slug":"diet-mandi-celebrated-the-annual-award-ceremony-with-gaiety-mandi-news-sml4034434139","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रस्तुतियों से किया मंत्रमुग्ध
विज्ञापन
मंडी डाइट के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विजेता प्रतिभागी मुख्यातिथि व अन्य के साथ संवा?
- फोटो : Mandi
मंडी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी ने बिपाशा सदन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। राज्य परियोजना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस मौके पर डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने गिद्दा, समूहगान, लोकनृत्य, पहाड़ी गानों पर प्रस्तुतियां दीं। पारितोषिक वितरण समारोह में डीएलएड प्रशिक्षुओं को सत्र 2015 से 2020 तक डीएलएड शैक्षिक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने पर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अर्चना को प्रथम, मंजू देवी द्वितीय, नीतू देवी तृतीय, सत्र 2016 -18 के लिए कुसमा को प्रथम, सचिन कुमार को द्वितीय तथा चमेली देवी को तृतीय, सत्र 2017-19 के लिए अनीता जरियाल को प्रथम, अंकिता शर्मा को द्वितीय, माया देवी को तृतीय, सत्र 2018-20 के लिए शिवानी ठाकुर को प्रथम, शिवानी राणा को द्वितीय, मनीषा कुमारी को तृतीय पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
इससे पहले जिला परियोजना अधिकारी और प्रिंसिपल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी बलबीर भारद्वाज ने डाइट के कार्यों और सफलता की रिपोर्ट पेश की।
कार्यक्रम में शिक्षा उपनिदेशक उच्च सुदेश ठाकुर, शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक अमर सिंह राणा, शिक्षा उपनिदेशक (निरीक्षण) चिरंजीलाल, मीडिया प्रभारी डाइट मंडी मृदुला ठाकुर, जिलों से आए जिला परियोजना अधिकारी, प्रधानाचार्य, बीपीओ, बीईईओ, खंडों से आए बीआरसी, डाइट फैकल्टी, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।