फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dheeraj passed UGC-NET JRF exam

Mandi News: धीरज ने पास की यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा

Sun, 23 Feb 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dheeraj passed UGC-NET JRF exam
यूजीसी परीक्षा पास करने वाले गोहर के धीरज कुमार
गोहर (मंडी)। विकास खंड गोहर की पंचायत किलिंग के धीरज कुमार ने यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.13 अंक प्राप्त करके उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

धीरज कुमार के पिता तेज राम सरकारी ठेकेदार हैं और माता तुला देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। पीएम श्री स्कूल राजकीय उच्च वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के जीव विज्ञान के प्रवक्ता चांद राम ने बताया कि धीरज कुमार शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है। वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई कर रहा है। धीरज ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, गुरुओं और रिश्तेदारों के प्रोत्साहन को दिया है।

..........

नेरी के अनिल ने भी उत्तीर्ण किया नेट
संधोल (मंडी)। संधोल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे नेरी पंचायत के अनिल कुमार ने भी यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) पास की है। इससे पहले उन्होंने पीएचडी के लिए भी यह परीक्षा उत्तीर्ण की थी लेकिन इस बार सहायक प्रोफेसर के लिए उन्होंने इस परीक्षा को वाणिज्य विषय में उत्तीर्ण किया है। नेरी पंचायत के भागमल के घर जन्मे अनिल कुमार ने स्नातक की पढ़ाई संधोल कॉलेज से की है। उनकी इस कामयाबी पर उनकी माता रतनी देवी, भाई नवीन, पिता भागमल, नेरी पंचायत प्रधान जितेन्द्र जमवाल ने बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed