फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees gathered to see the masks of God

देव मुखौटों को देखने के लिए उमड़े श्रद्धालु

Sun, 17 Apr 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to see the masks of God
सराज क्षेत्र के थाची गांव में बुराई के खात्मे को आयोजित देव श्री बिट्ठू नारायण के गढ़ में फागली उ? - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। सराज क्षेत्र के थाची गांव में अधिष्ठाता देव बिट्ठू नारायण के बहड़ों में त्रिवर्षीय फागली उत्सव मनाया जा रहा है। देवताओं के मुखौटे पहनने वाले देवलुओं को देखने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
विज्ञापन

देवता बिट्ठू नारायण 9 दिन की परिक्रमा पर हैं। फागली उत्सव हर तीन साल बाद थाची गांव से शुरू होकर थाची गांव में ही संपन्न होता है। पुजारी ओत राम शर्मा ने बताया कि बुरी शक्तियों के खात्मे को लेकर होने वाले फागली उत्सव को देवता के प्रमुख बहड़ों या हारियों में नौ दिन तक अलग-अलग जगह उत्सव मनाया जाएगा। इसका आगाज शुक्रवार से थाची में हो गया है। दूसरे दिन बटबाड़े फागली, तीसरे दिन काहू चोहाड़ी फागली, चौथे दिन खलोचड़े घिरड़े फागली, पांचवें दिन डुन घुनारायण फागली, छठे दिन गागनी फागली, सातवें और आठवें दिन विश्राम होता है। नौवें और अंतिम दिन फिर थाची गांव में फागली उत्सव होता है।
विज्ञापन

यहां इसका विधिवत समापन किया जाएगा। देव बिट्ठू नारायण के मुख्य कारदार देवकी नंद ने कहा कि पहले बिट्ठू नारायण का फागली उत्सव लगातार 9 साल तक मनाया जाता था। इस का आयोजन उत्तर भारत से होते हुए सिक्किम तक किया जाता था। इस दौरान कई लोग सफर में ही मर जाते थे। उन्होंने बताया कि यात्रा की जटिलता को देखते हुए बीते पांच दशक से अब फागली उत्सत केंद्र नौ दिन तक मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य जीवाननंद ठाकुर ने कहा कि फागली की विशेषता यह है कि इसमें दो मुखौटे नारायण जी के एक मुखौटा लक्ष्मी जी का एक हनुमान जी का होता है। फागली के शुरू और अंत में घड़ेही होती है। इसमें लंका आक्रमण की व्यूहरचना रची जाती है। हर जाति के लोग मुखौटे पहनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed