फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees gathered at the home of Bada Dev Vishnu Matloda

Mandi News: बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा का होम में उमड़े श्रद्धालु

Thu, 02 Nov 2023 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 02 Nov 2023 05:26 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered at the home of Bada Dev Vishnu Matloda
देव मतलोड़ा के मूल मंदिर देव कांढा में देवता के हूम में उमड़ा आस्था का सैलाब। संवाद
गोहर (मंडी)। सराज घाटी के बड़ा देव के नाम से मशहूर सर्वेश्वर विष्णु मतलोड़ा का होम (कार्तिक पूज) बुधवार को देवता के मूल मंदिर देव कांढा में श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। देवता के मूल मंदिर में बुधवार को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। बता दें कि बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा का रथ बीते सोमवार सुबह सात हार की चोहठ कोठी से लाव लश्कर के साथ मूल मंदिर देव कांढा पहुंचा था
विज्ञापन




बुधवार को देवता के वार्षिक होम में दर्जनों बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए। ढोल, नगाड़ों, करनाल, रणसिंघों और काहुलियों की मधुर ध्वनि से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया था। सराज घाटी की करीब 30 पंचायतों के हजारों लोग कार्तिक पूज में पहुंचे थे। पुजारी पुष्प राज ठाकुर ने बताया कि देवता की कार्तिक पूज शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। देवता की कार्तिक पूज में कानून व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन




देवता के कार्तिक होम में बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए और हजारों लोगों ने देवता का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर देव मतलोड़ा ने हार द्वार की रक्षा का आशीर्वाद दिया। बुधवार को मौसम सुहावना रहने से देवता की कार्तिक पूज में चार चांद लगे। श्रद्धालुओं और सैलानियों ने देवता के होम का भरपूर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed