{"_id":"66fff02831fbf558e409307d","slug":"devotees-danced-to-the-hymns-during-durga-puja-festival-mandi-news-c-90-1-mrt1064-137220-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दुर्गा पूजा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दुर्गा पूजा महोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
Sat, 05 Oct 2024 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 05 Oct 2024 07:07 AM IST
विज्ञापन
मां चतुर्भुजा मंदिर में दर्शनों को लेकर उमड़ी भीड़। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के साईं बाजार में चल रहे मां दुर्गा पूजा महोत्सव की दूसरी भजन संध्या में पधर के प्रसिद्ध भजन गायक यादव चौहान ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उन्होंने भजनों के माध्यम से मां की महिमा का गुणगान करते हुए ‘हर बात है निराली’, ‘चलो बुलावा आया है’ और ‘मेले जाणा मईया दे’ जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को झूमाने का कार्य किया।
दूसरी भजन संध्या की शुरुआत मां दुर्गा की महाआरती से हुई, जिसमें सैंकड़ों भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक दुर्गा मां की आरती उतारकर परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता सहति अन्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और आरती में भाग लिया। उधर, नवरात्र के दूसरे दिन जोगिंद्रनगर उपमंडल की मां स्यूरी और आशापुरी में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।
बसाही धार स्थित मां चतुर्भुजा मंदिर में दर्शनों को लेकर भी भारी जनसैलाब देखने को मिला। पुजारी विजय शर्मा ने जानकारी दी कि नवमीं तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु मां के आशीर्वाद से लाभान्वित हो सकें। संवाद