फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees celebrated Brahma Bhoj in the holy place of deity Chunjwala.

Mandi News: अराध्य देवता चुंजवाला की तपोस्थली में श्रद्धालुओं ने किया ब्रह्म भोज

Sun, 09 Jun 2024 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Devotees celebrated Brahma Bhoj in the holy place of deity Chunjwala.
क्षेत्र में आपदाओं, प्रवृत्तियों और बुरी शक्तियों से होगा बचाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बालीचौकी (मंडी)। अराध्य देवता के मूल स्थान बागीगढ चुंजवाला धार में रविवार को ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। समुद्रतल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर सिराजघाटी स्थित अराध्य देव चुंजवाला की तपोस्थली है। इस स्थान पर देवता के आह्वान पर इससे पूर्व भी इसी तरह भंडारों का आयोजन किया जाता है। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस ब्रह्म भोज का आयोजन क्षेत्र में पड़ने वाली बुरी आपदाओं, प्रवृत्तियों को दूर रखने और अन्य तरह की बुरी शक्तियों से दूर रखने के लिए किया जाता है। हाल ही में नवनिर्मित अराध्य देव चुंजवाला के नए देवरथ के आह्वान पर इस ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान बुरी शक्तियों को दूर रखने के लिए देव रथ की मौजूदगी में सुरक्षा कार बांधी। अराध्य देवता चुंजवाला के कारदार बुधे राम ने बताया कि इस तरह के ब्रह्म भोज का आयोजन देवता के आह्वान पर किया जाता है। ब्रह्म भोज का संबंध किसी न किसी प्रकार की विपत्तियों से रक्षा करने व बुरी शक्तियों को दूर भगाना होता है। कहा कि शालागाड़ा स्थान पर देवता के आह्वान पर नव निर्मित देवरथ तैयार किया गया है। उसी की खुशी में मंदिर प्रबंधन कमेटी और स्थानीय जनता के सहयोग से ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed