फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devbhoomi International Film Festival to begin in Mandi tomorrow.

Mandi News: मंडी में कल से शुरू होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Thu, 02 Jul 2026 01:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Devbhoomi International Film Festival to begin in Mandi tomorrow.
इंदिरा मार्केट में रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू, तीन दिन तक फिल्मों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। छोटी काशी मंडी में तीन से पांच जुलाई तक संस्कृति सदन में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल-2026 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। महोत्सव के लिए इंदिरा मार्केट में रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू कर दिया गया है। इस बार फिल्म फेस्टिवल में हिंदी सिनेमा की कई चर्चित हस्तियां मंडी पहुंचेंगी।
फेस्टिवल का शुभारंभ तीन जुलाई को भारतीय कृषि परिषद के अध्यक्ष एवं भारत सरकार के पूर्व कृषि एवं पशुपालन सचिव तरुण श्रीधर करेंगे। उद्घाटन दिवस पर भूतनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद सुबह 11 बजे उद्घाटन समारोह होगा।
विज्ञापन

तीन दिनों तक संस्कृति सदन के मुख्य सभागार, फर्स्ट फ्लोर हॉल और संकन गार्डन में फीचर फिल्मों, लघु फिल्मों और क्षेत्रीय सिनेमा की स्क्रीनिंग होगी। पहले दिन बर्थडे केक, जोकर, एक बहता जीवन हरिद्वार में और मराठी फिल्म सुधागढ़ 07 का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जुलाई को हिंदी फीचर फिल्म मसंद की स्क्रीनिंग के साथ विशेष मास्टर क्लास आयोजित होगी। इसके अलावा गढ़वाली फिल्म व्हेन सोल्स मीट तथा आना जाना, द फॉरबिडन कार्ड और रेड-द कलर ऑफ साइलेंस जैसी लघु फिल्मों का प्रदर्शन होगा। आयोजक एवं फिल्म निर्देशक पवन शर्मा ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन अनरिजॉल्व्ड, रैट रेस, हिमालय की वेदना, हिकी को मोरी और प्योर वॉटर फॉर एवरी हाउस सहित सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। दोपहर में कश्मीरी फिल्म गिरद प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed