फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Chaplandu Nag arrived riding on the floor

Mandi News: फर्शी पर सवार होकर पहुंचे देव चपलांदू नाग

Thu, 07 Mar 2024 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dev Chaplandu Nag arrived riding on the floor
बैहना (मंडी)। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने के लिए उपतहसील छतरी के प्रमुख देवता देव चपलांदू नाग वीरवार को फर्शी पर सवार होकर अपने लाव लश्कर के साथ बैहना पहुंचे। देवता के कारदार सूरत राम ने बताया कि देव चपलांदू नाग चार मार्च को अपने मूल स्थान स्थल से 80 देवलुओं के साथ शिवरात्रि महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे हैं। बैहना हनुमान मंदिर में देवता के रथ को देव मोहरों के साथ तैयार किया गया। देव चपलांदू नाग का मंदिर मानगढ़ क्षेत्र की चपलांदी धार में स्थित है। जिला मुख्यालय से 135 किलोमीटर दूरी पर उप तहसील छतरी में देवता का मंदिर है। देव चपलांदू नाग को शेषनाग के प्रतिरूप के रूप में पूजा जाता है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए देवता एक सप्ताह पहले देवलुओं के साथ पैदल रवाना होते हैं। बैहना में मेहमाननवाजी के बाद शुक्रवार को देवता राज माधो राय मंदिर में हाजिरी भरेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed