फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Chaplandu leaves for Mahashivratri

देव चपलांदू महाशिवरात्रि के लिए रवाना

Thu, 24 Feb 2022 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dev Chaplandu leaves for Mahashivratri
सराजघाटी के छतरी के देव चपलांदू नाग फर्शी (मोहरा) के साथ महाशिवरात्रि मंडी के लिए रवाना होते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। सराजघाटी से देव चपलांदू अपने मूल स्थान से महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए वीरवार को रवाना हुए। देवता का फर्शी (लकड़ी पर स्थापित मोहरा) चार बजे देवलुुओं के साथ सराज के पनाहर गांव पहुंचेगा। इसके पश्चात देवता 25 फरवरी को जंजैहली, 26 कंडा, 27 मौवीसेरी में रात्रि ठहराव करेंगे।
विज्ञापन

28 फरवरी को बैहना में और एक मार्च को मंडी पहुंचेंगे। देवता वाहन में सवार न होकर पैदल ही चल कर प्राचीन परंपरा का निर्वहन करते हैं। बैहना गांव में पहुंचने के बाद देवता के रथ का शृंगार किया जाता है। इसके अलावा बैहना गांव में देव मगरू महादेव, बायला नारायण, खुड्डी जहल, देव चपलांदू नाग और देवी बायला गुसैण की कोठड़ियां मौजूद हैं।
विज्ञापन

इसमें देवताओं के रथ की साज सजावट का सामान रखा जाता है। देवता के कारदार सूरत राम ठाकुर ने बताया कि देवता महाशिवरात्रि मेले के लिए रवाना हो गए हैं। कहा कि जनपद में देवता का अहम स्थान है। देवता महामृत्युंजय मंदिर के निकट यजमान के घर में ठहरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता के कारदार, पुजारी और अन्य देवलुओं के लिए स्वयं भोजन तैयार किया जाता है। सर्व देवता सेवा समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा ने बताया कि दूरदराज से आने वाले देवी-देवता आज भी बल्ह घाटी में आखिरी पड़ाव डालते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed