{"_id":"57f7d32b4f1c1b6c5326f70f","slug":"dengu-alert-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में डेंगू को लेकर जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में डेंगू को लेकर जारी किया अलर्ट
मंडी
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
platelets, dengue
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। स्वास्थ्य विभाग ने मंडी जिले में डेंगू को लेकर अलर्ट जारी किया है। दो दिनों में डेंगू के तीन मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को डेंगू को लेकर सतर्क रहने की हिदायत दी है। इसके अलावा जोनल अस्पताल मंडी में डेंगू के मरीजों के लिए आईसोलेशन वार्ड भी स्थापित किया गया है। इस वार्ड में सिर्फ डेंगू से पीड़ित लोगों का उपचार होगा। हालांकि, जिन तीन मरीजों में डेंगू पाया गया है, वे हाल ही में बाहरी राज्य में जाकर आए हैं।
इस सीजन में अभी तक मंडी जिले में डेंगू की चपेट में तीन लोग आ चुके हैं। जिसमें सरकाघाट उपमंडल के दो पुरुष और सुंदरनगर की एक महिला है। विभाग ने सभी नागरिक अस्पतालों और जिला के बीएमओ को निर्देश दिए हैं कि जिस व्यक्ति में डेंगू के लक्षण दिखें उसे तुरंत जोनल अस्पताल मंडी रेफर करें। विभाग द्वारा जोनल अस्पताल में आईसोलेशन वार्ड का प्रावधान किया गया है। इस विशेष वार्ड में डेंगू पीड़ित मरीजों का दाखिल किया जाएगा।
एहतियात बरतने के दिए निर्देश
जिला स्वास्थ्य अधिकारी जोगिंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग डेंगू को लेकर पूरी तरह सतर्क है। सभी बीएमओ और जिला के अस्पतालों को डेंगू को लेकर एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक जिले में तीन लोग डेंगू की चपेट में आए हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
प्र्राथमिकता से किया जा रहा उपचार
जोनल अस्पताल मंडी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. टीसी महंत ने कहा कि डेंगू से पीड़ित मरीजों के लिए आईसोलेशन वार्ड स्थापित किया गया है। डेंगू से पीड़ित मरीजों का प्राथमिकता से उपचार किया जा रहा है।
आज होगा डिजिटल एक्स-रे मशीन, रैंप और आवासीय कॉलोनी का लोकार्पण
मंडी। अब जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों को ऑपरेशन थियेटर ले जाने में कड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। पिछले कई वर्षों से जोनल अस्पताल मंडी के नए ब्लॉक में रैंप का निर्माण कार्य चला है। जो अब बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह जोनल अस्पताल मंडी के सीएमओ ऑफिस के धरातल मंजिल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, नए ब्लॉक में निर्मित रैंप और आवासीय भवन को लोकार्पण करेंगे। रैंप शुरू होने के कारण मरीजों को गायनी वार्ड, महिला और पुरुष वार्ड, शिशु वार्ड सहित आर्थो वार्ड से ऑपरेशन थियेटर ले जाने के लिए आसानी होगी। इस बारे में मंडी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. टीसी महंत ने कहा कि डिजिटल एक्स-रे मशीन और रैंप का लोकार्पण शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर करेंगे। ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके।