{"_id":"624c72c581b21553a3298350","slug":"demonstration-to-make-tehra-a-tehsil-dharampur-mandi-news-sml4047812187","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिहरा को तहसील बनाने के लिए किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिहरा को तहसील बनाने के लिए किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
टिहरा में धरना प्रदर्शन करते धाड़ता विकास मंच के सदस्य।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरा (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की टिहरा उपतहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की मांग को लेकर मंगलवार को टिहरा बस स्टैंड पर धाड़ता विकास मंच ने धरना-प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व मंच के संयोजक भूपिंद्र सिंह, सह संयोजक अश्वनी राणा ने किया।
कहा कि टिहरा, कोट, तनिहार, गरौड़ू-गद्दीदार, गरयोह, डरवाड़, घरवासड़ा, पिपली, सज्याओपिपलू, जोढन पंचायतें टिहरा उपतहसील में आती है। टिहरा को तहसील बनाने की मांग की जा रही है। राजस्व मंत्री मांग को अनसुना कर रहे हैं।
उन्होंने मंत्री को तहसील बनाने के लिए एक महीने का समय दिया है। पूर्व जिप सदस्य भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 2016 में मांग के लिए हुए भूख हड़ताल और आमरण अनशन किया था। विधानसभा चुनाव के समय जलशक्ति मंत्री ने उनकी सरकार बनते ही यहां तहसील बनाने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपना वादा भूल गए हैं। टिहरा को तहसील बनाने की मांग को लेकर 10 अप्रैल से जनाधिकार यात्रा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
एक महीने में तहसील की घोषणा नहीं हुई तो मई के दूसरे सप्ताह में एसडीएम धर्मपुर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। धरने में किसान सभा के अध्यक्ष रणराज राणा, मनरेगा मजदूर यूनियन के खंड अध्यक्ष करतार सिंह चौहान, कोट पंचायत के उपप्रधान शांति स्वरूप, रामचंद ठाकुर, ज्ञान चंद, मोहन लाल, मिलाप चंदेल, सूरत सिंह, मेहर सिंह पठानिया, रमेश धीमान आदि ने भाग लिया। संवाद