फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demonstration in Rewalsar due to stalled drinking water supply

पेयजल सप्लाई ठप रहने से रिवालसर में किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in Rewalsar due to stalled drinking water supply
रिवालसर (मंडी)। रिवालसर नगर क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था बुरी तरह से चरमरा गई है। नगर क्षेत्र के सभी सात वार्डों के लोगों को गत कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसको लेकर नगर पंचायत उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव की अध्यक्षता में पार्षदों और स्थानीय लोगों के साथ जल शक्ति विभाग उपमंडल कार्यालय रिवालसर के बाहर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रीता देवी, पार्षद शोभना, कमल प्रकाश, समाजसेवी चेतराम, पवन शर्मा और महेंद्र पाल मौजूद रहे। धरना 10 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक दिया गया। उन्होंने रिवालसर नगर क्षेत्र में विभाग की लचर पेयजल व्यवस्था की खूब पोल खोली। कश्मीर सिंह यादव ने कहा कि रिवालसर नगर क्षेत्र में कुछ चुनिंदा लोगों को तो रोज पानी मिल रहा है, लेकिन कइयों को तीसरे चौथे दिन वहीं अधिकतर लोगों को पिछले कई हफ्तों से पानी की बूंद भी नसीब नहीं हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने जलशक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर पर कटाक्ष कर कहा कि मंत्री हमेशा दूसरे अधिकारियों को लताड़ते, धमकाते हैं लेकिन अपने विभाग के अधिकारियों पर भी ध्यान देना चाहिए। पेयजल व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग रिवालसर पीसी वर्मा ने कहा है कि पेयजल व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। विभाग इसे लेकर गंभीर है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed