{"_id":"6140db3b8ebc3eb25e1aa48c","slug":"demonstration-in-labor-office-mandi-mandi-news-sml383859375","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रम कार्यालय मंडी में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रम कार्यालय मंडी में दिया धरना
विज्ञापन
मंडी। मनरेगा और निर्माण मजदूर यूनियन खंड कमेटी धर्मपुर और गोपालपुर ने मंडी श्रम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। मांगों का ज्ञापन श्रम अधिकारी के माध्यम से राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन को भेजा। सीटू के प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि श्रम अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन जारी है।
मंडी लेबर ऑफिस में राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का कार्य पिछले आठ महीनों से धीमी गति से हो रहा है। मजदूरों का पंजीकरण कराने के लिए भी चार-चार महीने लग रहे हैं जबकि पूर्व में यह पंजीकरण 15 दिनों में हो जाता था। 20 हजार से ज्यादा मजदूरों के पंजीकरण कार्ड अभी तक लंबित हैं।
लेबर ऑफिस की सुस्त कार्यप्रणाली के कारण पिछले तीन दिन से अलग अलग क्षत्रों के मजदूर सीटू के बैनर तले सड़कों पर उतर रहे हैं। यह प्रदर्शन 15 सितंबर तक जारी रहेगा। यूनियन ने मांग उठाई कि पंजीकरण और लाभ जारी करने के लिए एक निर्धारित समय अवधि तय करनी चाहिए। पंजीकरण और नवीनीकरण 15 दिनों में किया जाना चाहिए। यूनियन ने मांग की है कि मंडी लेबर ऑफिस में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि सभी कार्य समय रहते पूरे हों।
विज्ञापन
इस अवसर पर महासचिव राजेश शर्मा, सह सचिव गोपेंद्र शर्मा, धर्मपुर एवं गोपालपुर कमेटी के सदस्य दिनेश काकू, मान सिंह, रणताज राणा, सूबेदार मोहनलाल, प्रकाश वर्मा, कश्मीर सिंह, लुद्दर सिंह, करतार सिंह चौहान, रामचंद ठाकुर, मान सिंह पठानिया, सूरत सकलानी आदि मौजूद रहे।
000