फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Demand for installation of electricity pole at Siddh Baba Temple

Mandi News: सिद्ध बाबा मंदिर में बिजली खंभा लगाने की मांग

Tue, 14 Apr 2026 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for installation of electricity pole at Siddh Baba Temple
सरकाघाट (मंडी)। रिस्सा में रड़े सिद्ध बाबा मंदिर में बिजली सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर मंदिर समिति ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पवन ठाकुर को मांग पत्र भेजा। मंदिर समिति ने बताया कि परिसर में अभी तक बिजली का मीटर और खंभा स्थापित नहीं किया गया है। इससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को असुविधा होती है। बिजली बोर्ड के अनुसार पहले मंदिर के पास बिजली का खंभा लगना आवश्यक है, उसके बाद ही मीटर के लिए आवेदन संभव है। शिवा युवक मंडल के प्रधान सुभाष शर्मा ने बताया कि इस मामले को जल्द मंदिर परिसर में बिजली का खंभा लगवाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, विजय कुमार, राजेंद्र शर्मा, जितेंद्र, सुनील शर्मा, राकेश शर्मा, प्रदीप कुमार, हैप्पी शर्मा, संतोष कुमार, सुनील कुमार (सोनू) और बालम कुमार शामिल रहे। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग जल्द कार्रवाई कर मंदिर में बिजली की सुविधा सुनिश्चित करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed