{"_id":"6a01a9ae5e57b6c40b0f7086","slug":"demand-for-government-job-for-siyas-family-mandi-news-c-90-1-ssml1025-196247-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्कूलों में घट रहे विद्यार्थी चिंता का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्कूलों में घट रहे विद्यार्थी चिंता का विषय
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। शिक्षा क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं के दावों के बीच सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में कमी हो रही है। हालांकि, सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क किताबें और आठवीं तक फीस माफ है। मिड-डे मील योजना में स्वच्छ भोजन सुविधा के बावजूद स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में लगातार गिरावट हो रही है।
सरकाघाट उपमंडल के प्राथमिक शिक्षा खंड गोपालपुर दो भांबला में 2025 में प्राथमिक स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 1126 थी। अब 2026 में यह संख्या घटकर 1055 रह गई है। इस सत्र में क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में 75 बच्चों में कमी आई है। मौजूदा समय में शिक्षा खंड गोपालपुर में स्कूलों की संख्या 59 है। विद्यार्थियों की संख्या कम होने पर पिछले वर्ष उपमंडल के दो स्कूल बंद हो गए हैं।
खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी भांबला गोपालपुर सुखिया राम के अनुसार स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने की वजह से कम संख्या वाले स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है। यदि यही रहा तो आने वाले समय लोगों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए घरों से दूर जाना पड़ेगा। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि अपने बच्चों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाएं।