फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Decision taken on social evils and cultural development of youth

Mandi News: सामाजिक बुराइयों और युवाओं को संस्कारी बनाने पर का करने का लिया निर्णय

Sat, 11 May 2024 08:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
Decision taken on social evils and cultural development of youth
ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। ज्येष्ठ एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की राज्य स्तरीय बैठक शनिवार को सरकाघाट में संपन्न हुई। बैठक में कल्याण परिषद के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अवस्थी बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। बैठक की अध्यक्षता सरकाघाट इकाई अध्यक्ष प्रकाश चंद चौहान ने की। मुख्यातिथि ने सभी वरिष्ठ नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि खंड स्तर पर अलग-अलग यूनिटों का पंजीकरण करें। ताकि राज्य स्तर पर स्थाई कार्यकारिणी का गठन किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक एक हैडाक कमेटी थी। इसे शीघ्र ही स्थायी कमेटी में परिवर्तित किया जाएगा। बैठक में विभिन्न ज़िलों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने सभी तरह की सामाजिक बुराइयों पर चिंता व्यक्त की, तथा इनके ऊपर एक साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया। वक्ताओं ने युवाओं को नशे से बचाने, बेरोजगारी, आवारा पशुओं, स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं, परिवहन एवं समाज में फैली अन्य कुरीतियों, बच्चों को न मिलने वाले संस्कारों पर प्रकाश डाला। तथा मुद्दों पर काम करने के लिए रणनीति बनाने के लिए अन्य वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, महिलाओं तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ने और सुझाव देने का आह्वान किया। बैठक में इकाई के वरिष्ठ उपध्यक्ष प्रताप ठाकुर, महासचिव मेहर सिंह चंदेल, मंडी से रणपत राणा, बिलासपुर से मस्त राम वर्मा, चंबा से बालक राम, कांगड़ा से राय सिंह कंवर, कुल्लू से डॉ सुरेश शर्मा, हमीरपुर से विद्या सागर, जगदीश तथा सरकाघाट इकाई के संगठन मंत्री नेक राम, राम लाल, रणजीत सिंह, कुलदीप गुलेरिया, रमेश चंद, सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed