{"_id":"5fd7a4828ebc3e3dcf01d762","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-in-sundhanagar-mandi-news-sml354524361","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदनगर के बैहली में फंदे पर लटके मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदनगर के बैहली में फंदे पर लटके मिला युवक का शव
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत अपर बैहली के समकल गांव में एक 22 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर सोमवार सुबह खेतों में पेड़ के साथ लटके हुए मिला।
मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर और बीएसएल पुलिस थाना के दल ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह समकल गांव में सागर (22) पुत्र बाबू राम का शव घर से कुछ दूरी पर खेतों में पेड़ से लटके हुए पाया गया। सागर का मोबाइल फोन उसके शव से करीब 10 फीट की दूरी पर खेतों में गिरा हुआ पाया गया। खेतों में गुड़ाई का कार्य करने जा रहे कुछ ग्रामीणों ने युवक को फंदे से लटके हुए पाया तो पुलिस को सूचना दी।
डीएसपी एवं पुलिस थाना बीएसएल कालोनी का दल मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने बताया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि युवक की मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।