{"_id":"14a6956d6739500f3f6d22e1094db31d","slug":"dance-compition-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में लोकनृत्य प्रतियोगिता में जेएनवी पंडोह ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में लोकनृत्य प्रतियोगिता में जेएनवी पंडोह ने बाजी मारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 27 Nov 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय रेडक्रास मेले में शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग वर्गों में अपनी प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष संदीप कदम ने किया। जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले के दौरान लोकनृत्य एवं समूह गान पर आधारित दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांस्कृतिक प्रतियोगिता के प्रथम दिवस लोकनृत्य विद्या में हुए मुकाबलों में जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। लोकनृत्य प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी द्वितीय तथा विपाशा पब्लिक स्कूल, मंडी तृृतीय स्थान पर रहे ।
विज्ञापन
कनिष्ठ वर्ग में विपाशा पब्लिक हाई स्कूल पुरानी मंडी, एल्पाईन पब्लिक स्कूल, मंडी, राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी, जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह ने अपनी प्रस्तुतियां दी। समूह गान वरिष्ठ वर्ग में किंग जार्ज पब्लिक स्कूल ने पहला, जवाहर नवोदय विद्यालय ने दूसरा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वरिष्ठ वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, किंग जार्ज पब्लिक स्कूल, नेरचौक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनैड ने भाग लिया। ओपन वर्ग में महिला आईटीआई मंडी ने पहला, आईटीआई मंडी ने दूसरा तथा नर्सिंग स्कूल मंडी ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग में महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंडी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी, राजकीय नर्सिंग स्कूल मंडी तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मंडी ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त तक्षशिला पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बतौर अतिथि अपनी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य शुक्ला शर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा सुशील पुंडीर तथा सहायक लोक संपर्क अधिकारी सुन्दरनगर कुलदीप गुलेरिया शामिल थे। इस मौके पर डाइट प्रधानाचार्य हेमंत शर्मा सूचना एवं जन संपर्क विभाग की उप निदेशक मंजुला कुमारी और उप शिक्षा निदेशक सुशील पुंडीर आदि मौजूद थे।