फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Damehal village is famous for its cultural and religious heritage.

Mandi News: सांस्कृतिक, धार्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है डमेहल गांव

Sun, 09 Nov 2025 05:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 05:45 PM IST
विज्ञापन
Damehal village is famous for its cultural and religious heritage.
नाग धमूनी मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र, कुल्लू जिले से आए थे देवता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। ग्राम पंचायत खादरा का डमेहल गांव प्राचीन सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है। लगभग 250 की आबादी वाला यह गांव प्राकृतिक सौंदर्य और पुरातात्विक धरोहरों के लिए विशेष पहचान रखता है। गांव के मध्य में स्थित नाग धमूनी का भव्य कोठीनुमा मंदिर जिसे कुटाकोठी के नाम से भी जाना जाता है, आस्था का प्रमुख केंद्र है।
मान्यताओं के अनुसार नाग धमूनी मूल रूप से कुल्लू जिले के धामण क्षेत्र के कोटला गांव से यहां आए थे। डमेहल महावन मार्ग पर एक खेत में देवदार की लकड़ी से निर्मित लगभग 40 फीट ऊंचा पूज्य काष्ठ स्तंभ (मुंढली) स्थापित है, जो हिमाचल प्रदेश का सबसे ऊंचा लकड़ी का पूज्य स्तंभ माना जाता है। यह स्तंभ देवगण सरपेश की मुंढली कहलाता है।
विज्ञापन

इंजीनियर एवं संस्कृति मर्मज्ञ सुरेंद्र शर्मा के अनुसार यह स्तंभ न केवल धार्मिक दृष्टि से पूजनीय है, बल्कि अपने निर्माण कौशल और ऐतिहासिक महत्व के कारण पर्यटकों को भी आकर्षित करता है। उधर, नाग धमूनी के इतिहास से परिचित सीताराम शर्मा बताते हैं कि बेडा फेरना प्रदर्शन का गहरा सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुकेत संस्कृति, साहित्य एवं जनकल्याण मंच पांगणा-सुकेत के अध्यक्ष डॉ. हिमेंद्र बाली ने बताया कि धमून क्षेत्र शिव और शक्ति पूजा को समर्पित रहा है। डॉ. जगदीश शर्मा का कहना है कि आज का पहाड़ी समाज धीरे-धीरे अपनी प्राचीन देव संस्कृति और परंपराओं से दूर होता जा रहा है। कहा कि देव संस्कृति, देव गाथाओं और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस प्रयास करना आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed