{"_id":"69de2d88d64c86300d0518e2","slug":"damaged-dingha-is-inviting-accident-mandi-news-c-88-1-ssml1006-180428-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्षतिग्रस्त डंगा दे रहा दुर्घटना को न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्षतिग्रस्त डंगा दे रहा दुर्घटना को न्योता
विज्ञापन
चालक शीघ्र नया डंगा लगाने की कर रहे मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। मियाड़ीगला के पास सड़क का क्षतिग्रस्त डंगा दुर्घटना काे न्योता दे रहा है। इससे वाहन चालक और राहगीर काफी परेशान हैं। आपदा के दौरान यह डंगा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे आज तक दुरुस्त नहीं करवाया गया है। चालकों सुरेंद्र कुमार, केवल, सुनील कुमार, चमन सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र शर्मा और धीरज ने बताया कि पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में इस सड़क से पर्यटकों के रोजाना सैकड़ों वाहन आवाजाही करेंगे। समय रहते सड़क का क्षतिग्रस्त डंगा नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में इसके बुरे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि डंगे की मरम्मत शीघ्र करवाई जाए। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि जल्द डंगे का कार्य शुरू करवाया जाएगा।