फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Crowd gathered in Shivratri fair, people shopped extensively

Mandi News: शिवरात्रि मेला में उमड़ी भीड़, लोगों ने जमकर खरीदारी की

Mon, 18 Mar 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 18 Mar 2024 07:14 AM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Shivratri fair, people shopped extensively
इंदिरा मार्केट पर चल रहे सरस मेले में एक स्टॉल पर रखी पहाड़ी टोपियां
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव बेशक संपनन्न हो गया है, मगर पड्डल मैदान में अब शिवरात्रि मेला अपने यौवन पर आ गया है। रविवार को छुट्टी का दिन होने से पड्डल मैदान में लोगों की खूब भीड़ रही। भीड़ इतनी कि लोगों को मेला मैदान में अंदर-बाहर आना-जाना भी कठिन हो गया। भीड़ के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामान करना पड़ा।
विज्ञापन

मेला मैदान में उमड़ी लोगों की जमकर खरीदारी की। कपड़े, क्रॉकरी, बर्तन, सजावट के सामान, जूतों, हैंडलूम कंबल, रजाई, चादरें, लकड़ी के सामान की दुकानों पर ग्राहकों की खूब भीड़ रही। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। महिलाओं, बच्चों ने मेले में जमकर खरीददारी की। वहीं, 10 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के सामान वाली सेल की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। उधर, छोटा पड्डल मैदान में लगे बड़े और छोटे झूलों पर युवाओं और बच्चों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन


शहर में जाम ने रुलाए वाहन चालक
मेले में भारी भीड़ उमड़ने के कारण शहर में अचानक वाहनों की संख्या भी बढ़ गई। इस कारण शहर की सड़कों पर बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न होती रही। हालांकि पुलिस के जवानों ने स्थिति को खूब संभाला और लोगों को जाम से निजात दिलाई। इस दौरान आईटीआई चौक, महामृत्युंजय मंदिर, नए सुकेती पुल पर जाम के कारण वाहनों की रफ्तार भी थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस मेले में भी खूब बिक्री
इंदिरा मार्केट पर चल रहे सरस मेले में भी हिमाचल और बाहरी राज्याें के लगे स्टॉलों में भीड़ रही। इस दौरान हिमाचल के विभिन्न जिलों के स्वयं सहायता समूहों की ओर से लाए गए हैंडमेड सामान, टोपी, जैकेट कपड़ों के अलावा मोटी अनाज, अचार, मुरब्बे और अन्य देशी सामान की लोगों ने खूब खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed