{"_id":"0230c5a006c6e6b408fd882a1039cb03","slug":"sewratri-festival-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि महोत्सव के लिए 16.70 लाख लगी झूलों की बोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिवरात्रि महोत्सव के लिए 16.70 लाख लगी झूलों की बोली
ब्यूरो /अमर उजाला, मंडी
Updated Fri, 26 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए पड्डल ग्राउंड में प्लॉट आवंटन प्रक्रिया के दूसरे दिन झूलों की बोली लगाई गई। इस बार झूलों के नीलामी 16.70 लाख रुपये में हुई। एडीएम विवेक चंदेल की अध्यक्षता में झूलों की नीलामी की गई।
विज्ञापन
शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन के लिए पड्डल ग्राउंड में प्लॉट आवंटन से ही मेला कमेटी को सबसे ज्यादा आमदनी प्राप्त होती है।
डोम की नीलामी के बाद शुक्रवार को एडीएम विवेक चंदेल की अध्यक्षता में झूलों की बोली लगाई गई। डोम और झूलों की बोली से अब तक मेला कमेटी को 91.2 लाख रुपये की आय हुई है। अभी मेला ग्राउंड में कपड़ों व खाना-पान के स्टॉलों का आवंटन होना बाकी है। एडीएम विवेक चंदेल ने बताया कि झूलों की सर्वाधिक बोली लगाने वाले हिमाचल इवेंट मैनेजमेंट चंबा को निविदा आवंटित की गई है।
विज्ञापन