{"_id":"56e6f1e14f1c1b6c4a8b496c","slug":"one-headmaster-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांक में कार लुढ़की, बलद्वाड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढांक में कार लुढ़की, बलद्वाड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर-लेदा मार्ग पर कपाही के पास ढांक में कार के लुढ़क जाने से उसमें सवार बलद्वाड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य की मौत हो गई। कार में सवार दो अध्यापिकाएं व एक छात्रा भी घायल गई। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां पर एक अध्यापिका की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीसे स्कूल बलद्वाड़ा के प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर सोमवार को कार से सुंदरनगर अपने घर जा रहे थे। उनके साथ सीसे स्कूल चौक की अध्यापिका सरला देवी व प्रोमिला देवी और एक छात्रा कुसुमलता जो रोजाना सुंदरनगर आते थे, कार में साथ सवार थे। इस दौरान करीब चार बजे जब कार कपाही के निकट लबैहंडी के निकट पहुंची तो राजेंद्र ठाकुर उतराई में नियंत्रण खो बैठे जिस कारण कार नीचे करीब डेढ़ सौ फीट गहरी ढांक में जा लुढ़की।
विज्ञापन
इस हादसे में कार में सवार चारों लोग घायल हो गये। हादसा का पता चलने पर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजेंद्र ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में घायल प्रोमिला देवी की तबीयत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, तहसीलदार सुंदरनगर वेदप्रकाश ने नागरिक अस्पताल पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी सहायता के रुप में प्रशासन की ओर से दस हजार की राशि दी गई है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रधानाचार्यों के संघ एएसपीआईओ के मुख्य सलाहकार सीता राम बंसल ने प्रधानाचार्य राजेंद्र ठाकुर के निधन पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।