{"_id":"5702ad584f1c1b9157c8130f","slug":"lady-died-in-fell-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े धोने गई महिला कलासन खड्ड में डूबी, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़े धोने गई महिला कलासन खड्ड में डूबी, मौत
अमर उजाला, करसोग (मंडी)
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल करसोग की कलासन खड्ड में सोमवार को कपड़े धोने गई एक महिला की डूबकर मौत हो गई। घटना का पता लगने ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। महिला को खड्ड से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करसोग पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस जानकारी के अनुसार खड्ड के किनारे कपड़े धोते समय 39 वर्षीय अविवाहित महिला सुरेंद्रा पुत्री हरि सिंह को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से वह खड्ड में गिर गई। महिला की मां भी कपड़े धोने के लिए खड्ड की ओर जा रही थी। उसने सुरेंद्रा को पानी में गिरे हुए देखा। इसके बाद सुरेंद्रा के परिजन खड्ड में पहुंचे। जहां पर उन्होंने सुरेंद्रा को बाहर निकाला। परिजन महिला को सीएचसी करसोग में इलाज के लिए लाए। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने सुरेंद्रा को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने मामले की सूचना करसोग थाना पुलिस को दी। थाना करसोग के एसएचओ सुनील ने कहा कि चिकित्सकों से मामले की सूचना मिली थी। उसके बाद पुलिस टीम को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन