{"_id":"5702ae124f1c1bfe52c81300","slug":"domestic-gas-clinder-recovered-from-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों और ढाबों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटलों और ढाबों से 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
अमर उजाला, मंडी
Updated Mon, 04 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने सोमवार को मंडी शहर व आसपास के क्षेत्रों में होटलों, ढाबों, करियाना और सब्जी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने होटलों व ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने पर 17 सिलेंडर जब्त किए। साथ ही पांच क्विंटल सब्जी व अन्य वस्तुएं जब्त की हैं।
जिला नियंत्रक मिलाप शांडिल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने सोमवार को मंडी शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में 45 होटलों, ढाबों, करियाना व सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया। एक दर्जन से अधिक दुकानों में रेट लिस्ट नहीं थी। शांडिल ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे दुकानों में प्रतिदिन मूल्य सूची अवश्य लगाएं। उन्होंने होटल व ढाबा मालिकों से भी आग्रह किया कि वे अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों में घेरलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल न करें।
उन्होंने कहा कि निरीक्षण अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और जो व्यापारी सरकारी आदेशों की अवहेलना करते पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण दल में खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पूर्ण चंद ठाकुर, निरीक्षक लेखराम, मनोज कुमार, पंकज शर्मा, मनजीत सिंह शामिल रहे।