{"_id":"5737673a4f1c1bf50691a21b","slug":"bus-hits-bike-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बाइक की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-बाइक की टक्कर में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Sat, 14 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर रड़ा भखेंड में निजी बस व बाईक टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बाइक चालक लाल चंद बैजनाथ की ओर से चौगान बीड़ की ओर जा रहा था। वह रड़ा भखेंड पहुंचा था कि अचानक मनाली से पठानकोट जा रही निजी बस से उसकी भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
इसमें लाल चंद को गंभीर चोटें आई। उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने कहा कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन