{"_id":"5a01e5414f1c1bf2538bb4df","slug":"91510073665-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 दिन में पौने तीन लाख की 6400 लीटर शराब जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 दिन में पौने तीन लाख की 6400 लीटर शराब जब्त
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले में 12 अक्तूबर से सात नवंबर तक आबकारी विभाग ने चुनावों के चलते 6400 लीटर अवैध शराब आगामी कार्रवाई के लिए जब्त की है। 25 दिन के भीतर विभाग ने पौने तीन लाख की शराब जब्त की है। जिले को 9 जोनों में बांटा गया था तथा रात-दिन चेकिंग की जा रही है। जिला भर में करीब 160 नाके लगाए गए तथा 150 स्थानों पर रेड भी की गई। जब्त की गई शराब में 4675 लीटर अंग्रेजी शराब, 555 लीटर देसी शराब, 25 लीटर बीयर और 1145 लीटर लाहन शामिल है। इस शराब की कीमत लगभग 21 लाख 15 हजार आंकी गई है। इसके अलावा विभाग ने 2 लाख 70 हजार जुर्माना भी वसूल किया है। विभाग की जिलाभर में 9 टीमें चेकिंग कर रही हैं।
दो दिन तक जारी रहेगी कार्रवाई : विभाग
उपायुक्त राज्य कर जिला मंडी प्रीतपाल सिंह ने कहा कि विभाग ने द्रंग, पद्दर, कुफरी, कुन्नू, बिजनी, कुम्मी, पंडोह, तरीमली, कटौला, कयान्द, वादर, रूद्र, सौली खड्ड, नाचन, लेद्दा, मैंगल, पधावन, थुनाग, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, करसोग, सुंदरनगर आदि स्थानों में संदिग्ध जगह पर कई बार रेड की तथा नाके लगाए। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अगले दो दिनों तक जारी रहेगी।