{"_id":"5a18530a4f1c1bc8678bd94a","slug":"81511543562-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरला खाबू में वन भूमि से काटे 14 पेड़, डीसी से शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेरला खाबू में वन भूमि से काटे 14 पेड़, डीसी से शिकायत
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। बल्ह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के गांव सेरला खाबू में वन भूमि पर 14 पेड़ काटने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने इस बाबत डीसी मंडी को लिखित शिकायत सौंपी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर पेड़ काटने का आरोप लगाया है। काटे गए पेड़ों में कुछ फलदार पेड़ भी हैं। मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने 14 पेड़ों के मोछे बरामद कर छानबीन शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासी जगदीश शर्मा और ग्रामीणों ने उपायुक्त मंडी को लिखे शिकायत पत्र में कहा है कि उनकी मलकीयती भूमि से लगती वन भूमि पर विद्यमान इमारती लकड़ी और अन्य फलदार पेड़ों को एक स्थानीय निवासी ने काट दिया। जिससे वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उधर, वन खंड अधिकारी रिवालसर केशव राम ने कहा कि प्रारंभिक छानबीन में विभिन्न प्रजाति के 14 पेड़ों के मोछे मौके पर बरामद किए गए हैं। जिन्हें संबंधित पंचायत के प्रतिनिधियों के सुपुर्द किया गया है। दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर विभाग ने पुलिस को भी अवैध कटान के विषय में सूचित कर दिया है।