फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मुंहबोले भाई ने बहन से किया दुराचार

मुंहबोले भाई ने बहन से किया दुराचार

Thu, 27 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मुंहबोले भाई ने बहन से किया दुराचार
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में एक विवाहिता ने अपने धर्म के रिश्ते के भाई के ऊपर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह 24 सितंबर को अपने मायके गई थी। उसी दौरान धर्म भाई भी वहां आया। परिजनों के घर न होने की बात सुनकर वह वापस चला गया। लेकिन रात करीब 10 बजे वह अचानक आया और जबरन दुराचार किया। जब विवाहिता ने अपने परिजनों को बताया तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। जांच अधिकारी एएसआई चमन लाल ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed