{"_id":"5b2a5d6c4f1c1bb36e8b8d8b","slug":"71529503084-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर धोखे से शादी करने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर धोखे से शादी करने का आरोप, केस दर्ज
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। लडभड़ोल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने महिला पर धोखे से शादी करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति की शिकायत पर जोगिंद्रनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता भीम सिंह पुत्र मंगत राम गांव पतरौण डाकघर गंगोती तहसील लडभड़ोल ने कहा कि 9-11-2017 को बलजीत कौर के साथ उसकी शादी हुई थी। बाद में शिकायतकर्ता को यह पता चला कि बलजीत कौर पहले से ही तलाकशुदा है। 06-02-2018 को बलजीत कौर अपने मायके गई लेकिन वापस नहीं आई। सहायक उप निरीक्षक हरनाम सिंह प्रभारी पुलिस चौकी लडभड़ोल मामले का अन्वेषण कर रहे हैं।
महिला को अश्लील एसएमएस भेजने पर केस दर्ज
मंडी। करसोग थाना के तहत एक महिला को अश्लील एसएमएस भेजने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने शिकायत में कहा कि मोबाइल पर एक नामालूम व्यक्ति ने अश्लील एसएमएस किया था। सहायक उप निरीक्षक पुष्प देव मामले की छानबीन कर रहे हैं।