फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में ब्यास डूबने से युवक की मौत

मंडी में ब्यास डूबने से युवक की मौत

Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
मंडी में ब्यास डूबने से युवक की मौत
मंडी। सदर थाना पुलिस ने ब्यास के विक्टोरिया ब्रिज के पास एक युवक का शव बरामद किया है। हालांकि, अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के कपड़ों से एक यूपी की बस और कुल्लू से मंडी रूट की एचआरटीसी बस के टिकट बरामद किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंडी में विक्टोरिया ब्रिज के समीप दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने युवक को डूबते हुए देखा। लोगों ने तुरंत सिटी चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नदी से बाहर निकाला। एसएचओ सदर सुनील कुमार ने कहा कि मृतक की जेब से बस टिकट मिले हैं। जिसके आधार पर यह लग रहा है कि युवक यूपी से कुल्लू और फिर कुल्लू से मंडी एचआरटीसी की बस में आया था। इसके अलावा कोई पहचान पत्र अथवा मोबाइल उसकी जेब में नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि एक कागज पर कुछ मोबाइल नंबर भी लिखे हुए मिले हैं। लेकिन, यह नंबर भी नहीं लग रहे हैं। जिस कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। टिकट के आधार पर यह कयास लगाए जा रहे है कि युवक यूपी का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed