फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जमीनी विवाद के चलते निगला जहर

जमीनी विवाद के चलते निगला जहर

Tue, 03 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद के चलते निगला जहर
करसोग (मंडी)। जमीन विवाद के चलते कोर्ट में पहुंचे एक व्यक्ति ने जहर निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान वहां पर मौजूद अधिवक्ता और कुछ अन्य लोगों की मदद से व्यक्ति तारा चंद को तुरंत नागरिक चिकित्सालय करसोग उपचार के लिए पहुंचाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण उक्त व्यक्ति की हालत खतरे से बाहर है। उधर, पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा कायम करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नागरिक न्यायालय करसोग में तारा चंद पुत्र भुवनिया निवासी सुई डाकघर पांगणा ने पेशी के दौरान अचानक जहर निगल कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। इस बारे में डीएसपी करसोग रामकरण राणा ने कहा कि जहर निगलने के कारणों का पता ताराचंद के बयान के बाद ही चलेगा। उधर, एसपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed