{"_id":"5995d3934f1c1b5a618b46f4","slug":"61502991251-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पधर के तुलसी राम ने बस से छलांग लगाकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पधर के तुलसी राम ने बस से छलांग लगाकर बचाई जान
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। कुल्लू जिला के आनी क्षेत्र के खनाग के माशूनाला में परिवहन निगम की बस दुर्घटना में पधर क्षेत्र के गांव बनेरडी निवासी तुलसी राम ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई है। उसका घरेलू सामान और सेब की बोरी बस की चपेट में आ गई। बैग में रखी कुछ नकदी भी बस के साथ चली गई। हादसे के बाद तुलसी राम पधर पहुंचे और उन्होंने आपबीती सुनाई। बताया कि वह आनी क्षेत्र में बेरोजा निकासी मजदूरी का काम करता है। खनाग के पास मार्ग पर ल्हासा गिरने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया था। सुबह 10.30 बजे के करीब वह मंडी आने के लिए खनाग नाला में सड़क के किनारे खड़ी बस पर सवार हुआ। उस दौरान बस में एक दर्जन से अधिक यात्री थे। बस चालक, परिचालक चाय पीने समीप की दुकान में चले गए, जिन्होंने 15-20 मिनट के बाद आना था। इस दौरान एक शख्स बस की ड्राइवर सीट पर चढ़ा और हार्न बजाने लगा। वह बस को चलाने की कोशिश करने लगा और बाद में नीचे उतर गया। कुछ समय बाद दोबारा बस की ड्राइवर सीट पर चढ़ा और बस को चलाने की कोशिश करने लगा। घटना के वक्त वह अगली सीट की खिड़की के पास खड़े थे। चालक ने बस को दो झटके दिए। बस आगे को खिसकी। इस दौरान चालक ने बस की खिड़की से छलांग लगा दी। तुलसी राम ने बताया कि बस को नीचे गिरने से पहले उसने भी छलांग लगा दी। गिरने पर होश संभाला तो चीखो पुकार मची थी। इसे आंशिक चोटें लगी हैं। उसने बताया कि मौका पर पहुंची पुलिस ने उसके बयान कलमबंद किए हैं। तुलसी राम सुरक्षित अपने घर मंडी पहुंच गया है। तुलसी राम के बस में सवार होने की खबर से उसके परिजन काफी चिंतित थे।
विज्ञापन