{"_id":"598f39364f1c1b061c8b4a9d","slug":"61502558518-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्र की बाइक टकराने से आईपीएच के बेलदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्र की बाइक टकराने से आईपीएच के बेलदार की मौत
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी )। ड्यूटी के लिए पैदल जा रहे आईपीएच के बेलदार को नाबालिग बाइक सवार छात्र ने तेज रफ्तार से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बेलदार की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चलाने वाले छात्र को भी चोटें आई हैं। प्रथमदृष्टय : पुलिस ने बाइक चालक छात्र पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, उम्र वेरिफाई करने के बाद पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
पुलिस के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह नौ बजे का है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत बेलदार शेष राम (42) पुत्र अमी चंद निवासी गांव पट्ट (दुल) घर से पैदल डोहग ड्यूटी पर जा रहा था। अचानक ढेलू से कुछ ही दूरी पर जीत राम गांव साईं पलेरना (डोहग) के बेटे ने शेष राम को बाइक से टक्कर मारी। जिससे शेष राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से सारा गांव गमगीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एसएचओ जोगिंद्रनगर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर ही है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस ने नाबालिग छात्र पर लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज किया है। उम्र वेरिफिकेशन के बाद मामला उसके पिता के खिलाफ दर्ज किया जा सकता है।
बिगडै़ल वाहन चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने शनिवार को शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों के 21 चालान काट कर सात हजार रुपये का जुर्माना वसूला। हेड कांस्टेबल राजकुमार ने कहा कि इनमें से 10 चालान बिना ड्राइवर लाइसेंस के हैं। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस तेज रफ्तार, ट्रिप्पल राइडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा उन बिगडै़ल वाहन चालकों के चालान किए जा रहे हैं, जोकि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना कर ओवर स्पीड में वाहन चलाते हैं।