{"_id":"5a269fe14f1c1b0d698c00ef","slug":"41512480737-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल सेवानिवृत्त शिक्षक की पेंशन उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदल सेवानिवृत्त शिक्षक की पेंशन उड़ाई
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बैंक के बजाय एटीएम में जल्द से पेंशन निकालने के लिए जाना एक सेवानिवृत्त शिक्षक को महंगा पड़ा है। शातिर एटीएम के पास जाल बिछाए बैठे थे। जैसे ही शिक्षक ने कार्ड स्वैप किया तो एटीएम नहीं चला। मदद के बहाने शातिरों ने एटीएम कार्ड बदल दिया और पिन नंबर भी ले लिया। कुछ ही देरी में 30600 रुपये किसी अन्य बैंक के एटीएम से निकल गई। सेवानिवृत्त शिक्षक शातिरों की चालबाजी का शिकार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने शातिरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, मंडी जिला में इस तरह कार्ड बदलने और ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंडी जिले के एटीएम शातिरों के निशाने पर हैं। इससे पहले सरकाघाट में एटीएम कार्ड बदलने का मामला सामने आ चुका है। सुंदरनगर, नेरचौक और धर्मपुर में भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। जबकि, गोहर में एक होमगार्ड में तैनात व्यक्ति को भी हजारों का चूना लग चुका है। बावजूद इसके पुलिस शातिरों तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पा रही है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है, लेकिन मंडी में एटीएम में इस तरह की ठगी के मामलों पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। इस तरह के ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उधर, एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द शातिर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
शिकायकर्ता की जुबानी किस तरह की ठगी
दारट-बगला के सेवानिवृत्त शिक्षक राम सिंह ने बताया कि वह जोगिंद्रनगर में एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने गए थे। तभी एटीएम मेें पहले से ही दो युवक मौजूद थे। उन्होंने उनसे क हा कि आप पहले पैसे निकाल लो। वह एटीएम से पैसे निकालने लगे तो एटीएम नहीं चल रहा था। इसी बीच युवकों ने शिक्षक को पिन नंबर डायल करते देख लिया। तभी एक युवक ने चालाकी से मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। थोड़ी देर बाद देखा तो पधर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से उसके खाते से पेंशन की रकम 30600 रुपये निकाल लिए गए।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जिसमें काफी क्लू मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इससे पहले मामलों में भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली है। लेकिन, पुलिस को कुछ खास मदद नहीं मिल सकी है। लेकिन इस बार सफलता को लेकर पुलिस आश्वस्त दिख रही है।
विज्ञापन
एटीएम के अंदर-बाहर यह रखें ख्याल
01- डीएसपी हितेश लखनपाल के मुताबिक कुछ लोगों की आदत होती है कि एटीएम से पैसे बाहर आते ही जल्दबाजी में बिना रसीद लिए चले जाते हैं। ऐसा करने से बचें। मशीन छोड़ने से पहले कैंसल बटन जरूर दबाएं। ऐसा करने पर आपके बाद आने वाला व्यक्ति आपके डेबिट कार्ड से कोई छेड़खानी नहीं कर पाएगा। कुछ अन्य सावधानियां भी बरतनी चाहिए जैसे..
02- कई बार एटीएम के अंदर कई लोग खड़े रहते हैं। वे पासवर्ड डालते समय आपकी अंगुलियों की मूवमेंट देख सकते हैं। एटीएम पासवर्ड की और स्क्रीन को पूरी तरह कवर करने के बाद ही लेन देन करें।
03- समय-समय पर अपना बैलेंस चेक करने के लिए मिनी स्टेटमेंट लेते रहें। इससे आपको पता चलता रहेगा कि हाल में आपने कितने लेन-देन किए हैं।
04- एटीएम में ज्यादा वक्त न बिताएं। ऐसे करने से दूसरों को असुविधा हो सकती है। डेबिट कार्ड में किसी तरह की परेशानी आने पर किसी के साथ अपना पासवर्ड शेयर न करें।
05- बहुत लोगों की आदत होती है कि पैसे निकालने के बाद वे रकम को वहीं गिनने लगते हैं। लेकिन यह काम थोड़ी सावधानी पूर्वक करें। क्योंकि ऐसा करते समय कोई बाहर से आपको चिन्हित कर सकता है। कई लोगों की शिकायत रहती है कि एटीएम से उतना पैसा नहीं निकला जितना कि उन्होंने भरा था। इस मामले में बैंक से शिकायत करने पर समस्या का समाधान हो जाता है।
एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे
बैंक समय के साथ साथ अपने उपभोक्ताओं की सुविधाओं में बढ़ोतरी करते जा रहे हैं। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में कोई भी बैंक ग्राहक सुविधाओं में पीछे नहीं रहना चाहता। लेकिन सुविधाओं में वृद्धि के साथ कुछ खतरे भी बढ़े हैं। ऐसा ही कुछ मामला एटीएम का भी है। उपभोक्ताओं को राहत देने शहर में बैंक प्रबंधन ने जिला भर में एटीएम तो लगा दिए हैं लेकिन, इनकी सुरक्षा भगवान भरोसे ही चल रही है। अधिकांश एटीएम सेंटर में सुरक्षा कर्मी नहीं हैं। एक साथ कई कई लोग एटीएम में खड़े रहते हैं। जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं। ऐसे में बड़ी रकम निकालना किसी दिन असामाजिक तत्वों की वजह से प्रभावित हो सकता है।