{"_id":"5a142bc94f1c1bf2538be4bb","slug":"41511271369-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़े ने लात माकर तोड़ी बाइक, मालिक पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोड़े ने लात माकर तोड़ी बाइक, मालिक पर मुकदमा
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। दोस्त के साथ घर जा रहे एक व्यक्ति की बाइक को घोड़े ने दुलत्ती मार मार कर तोड़ दिया है। यह घटना भडरानू स्कूल के पास की है। बाइक सवार ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर घोड़े के मालिक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस थाना करसोग में शिकायतकर्ता तिलक राज पुत्र मस्त राम निवासी भडरानू तहसील करसोग जिला मंडी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने कहा कि 19 की रात को करीब आठ बजे दुर्गा सिंह के साथ मोटरसाइकिल नंबर एचपी -30-4939 में घर जा रहा था। जब यह भडरानू स्कूल के पास पहुंचे तो दुन्नी चंद का घोड़ा दौड़ता हुआ सड़क पर आया। जिस कारण उसने बचाव के लिए मोटरसाइकिल सड़क के किनारे लगा दी। लेकिन, घोड़े ने दुलत्ती मार कर मोटरसाइकिल को तोड़ दिया। अन्वेषणाधिकारी गुलाब सिंह ने कहा कि शिकायत पर घोड़े के मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।