{"_id":"5ad5e7d94f1c1b58098b500a","slug":"191523967961-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता महिला का शव जलाशय में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता महिला का शव जलाशय में मिला
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। 13 अप्रैल को घर से बाजार गई लापता महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बीएसएन के जलाशय में मिला है। सुबह सैर कर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना में दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
महिला की पहचान सावित्री देवी (38) निवासी देरडू के रूप में हुई है। महिला 13 अप्रैल को घर से बाजार के लिए निकली थी लेकिन, वह जब नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की। महिला का कहीं कोई सुराग न मिलने पर उसकी गुमशुदगी की शिकायत थाना में दी गई। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने महिला की शिनाख्त सावित्री देवी के रुप में होने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।