फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ुल्लू निवासी से पकड़ी 310 ग्राम चरस

ुल्लू निवासी से पकड़ी 310 ग्राम चरस

Wed, 06 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
ुल्लू निवासी से पकड़ी 310 ग्राम चरस
मंडी। औट पुलिस ने कुल्लू निवासी एक व्यक्ति से 310 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना औट में सहायक उप निरीक्षक बलवीर शर्मा और उनकी टीम ने इस व्यक्ति को काबू करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक टीम के साथ जब 6 नवंबर को मुकाम शिलही लारजी में नाकाबंदी पर मौजूद थे तो एक व्यक्ति लारजी की तरफ से पैदल औट की तरफ आया। इस व्यक्ति ने अपने हाथ में एक बैग लिया हुआ था। जब इस व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखा तो वह एकदम पीछे मुड़ गया और हाथ में लिया हुआ बैग पैरापिट के पीछे फेंक दिया। पुलिस को उसके पास किसी संदेहजनक वस्तु के होने का शक हुआ। इस पर पुलिस ने उस व्यक्ति का पीछा किया और उसे 50 फीट की दूरी पर काबू कर लिया गया। जब उससे पूछताछ की तो उस व्यक्ति ने अपना नाम फकीर चंद पुत्र शंकर दास निवासी दुशाहर डा. सैंज जिला कुल्लू बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके बैग से 310 ग्राम चरस बरामद हुई है। सहायक उप निरीक्षक बलवीर शर्मा इस केस की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed