फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सलापड़ में ट्रक से टकराई कार, पांच घायल

सलापड़ में ट्रक से टकराई कार, पांच घायल

Sat, 12 Aug 2017 10:51 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
सलापड़ में ट्रक से टकराई कार, पांच घायल
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सलापड़ में शनिवार सुबह ट्रक और कार की टक्कर में पांच युवक घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती बरमाना स्थित अस्पताल में लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद नागरिक अस्पताल सुंदरनगर भेज दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से कार (डीएल 2 सीएवी /5832) में सवार होकर सार्थक (23), विक्रांत (20), अर्पित गुप्ता (32), वरुण (23) और शिवम (21) मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। शनिवार सुबह जब उनकी कार सलापड़ के निकट पहुंची को सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार पांचों युवक घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने हादसे के उपरांत घायलों को कार से निकालकर उपचार के लिए बरमाणा स्थित अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। जहां दोपहर बाद घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। उन्होंने बताया कि सभी घायल ईस्ट जोन दिल्ली के मंडावली उंचेपर क्षेत्र के रहने वाले हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि बारिश से टायर स्किड होने से कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed