फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंचायत समारोह को छोड़ कर महिला ने जंगल में लगाया फंदा

पंचायत समारोह को छोड़ कर महिला ने जंगल में लगाया फंदा

Tue, 23 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पंचायत समारोह को छोड़ कर महिला ने जंगल में लगाया फंदा
गोहर (मंडी)। सराज क्षेत्र की परवाड़ा पंचायत के डोगरा गांव में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 56 वर्षीय प्रभा देवी पुत्री संगरू राम निवासी डोगरा के रूप में की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परवाड़ा पंचायत के उपप्रधान ने बताया कि परवाड़ा पंचायत में एक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान महिला समारोह को छोड़ जंगल के रास्ते चली गई। जंगल में महिला ने मफलर से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। गांव के लोगों ने जब महिला को फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना पंचायत उप प्रधान को दी गई। इसके बाद उप प्रधान कर्म सिंह ने घटनास्थल पर जाकर पुलिस को सूचित किया। गोहर पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जाकर शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया। महिला के कब्जे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। एसएचओ मनोज कुमार वालिया ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed