फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पिता की मौत के दसवें दिन पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान

पिता की मौत के दसवें दिन पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 24 Nov 2017 10:53 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिता की मौत के दसवें दिन पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान
- फोटो : bureau
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत सलापड़ के खुराहल गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा दिया है। बताया जा रहा है 10 दिन पहले ही युवक के पिता की मौत हुई थी। युवक ने पिता के कर्मकांड से एक दिन पहले आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तरुण कुमार (21) पुत्र प्रकाश चंद ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित वीरवार की रात को सोने पर जाने के बाद फंदा लगा लिया। वीरवार रात को पिता के 10वें की तिथि की विधि संपन्न होने के बाद वह घर की दूसरी मंजिल पर खाना खाकर सोने के लिए चला गया। शुक्रवार सुबह जब उसकी मां सुबह उसे उठाने के लिए गई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर मां ने देखा कि तरुण पंखे से लटका हुआ था। मां के चिल्लाने पर आसपास के पड़ोसी एकत्र हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस चौकी सलापड़ को सूचित किया। मौके पर सुंदरनगर थाना प्रभारी गुरवचन सिंह, मुख्य आरक्षी टेक चंद और रविंद्र पहुंचे। उनकी देखरेख में कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल सुंदरनगर में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरवचन सिंह ने बताया कि युवक के फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed