फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुकीबाईं में तीन युवकों से 4.285 किलो चरस बरामद

सुकीबाईं में तीन युवकों से 4.285 किलो चरस बरामद

Fri, 24 Nov 2017 10:43 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
सुकीबाईं में तीन युवकों से 4.285 किलो चरस बरामद
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। सदर थाना पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर सुकीबाईं के पास चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने यहां पर नाकेबंदी के दौरान चार किलो 285 ग्राम चरस कार से बरामद की है। जिले में वर्ष 2010 के बाद पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद की गई चरस की कीमत बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है। शातिरों ने चरस को गाड़ी की दरवाजों के बीच में छुपाकर रखा था। पुलिस ने कार में सवार सभी युवकों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। आरोपियों को अदालत से चार दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना सदर प्रभारी सुनील कुमार वीरवार रात को नाकाबंदी ड्यूटी के दौरान सुकीबाईं में मौजूद थे तो एक कार कुल्लू की ओर से आई। जिसे रोककर चेक किया तो अजय कुमार पुत्र पूर्ण चंद निवासी गडसा तहसील कुल्लू जिला कुल्लू, सुनील कुमार पुत्र तरसेम लाल निवासी टीकावणी डाकघर योल कैंट तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा और गोविंद पुत्र चंकु राम निवासी गडसा तहसील कुल्लू जिला कुल्लू उसमें सफर कर रहे थे। जब उपरोक्त गाड़ी की चेकिंग की तो गाड़ी से 4 किलो 285 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों ने कार के दरवाजों के बीच में चरस को छुपाया हुआ था। उपरोक्त अभियोग में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। निरीक्षक सुनील कुमार प्रभारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं। एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है। चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed