फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आरोपी शिक्षक के घर पर दी पुलिस ने दबिश

आरोपी शिक्षक के घर पर दी पुलिस ने दबिश

Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक के घर पर दी पुलिस ने दबिश
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की एक छात्रा से अश्लील बातें करने के आरोपी शिक्षक की तलाश में वीरवार को पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल पाया है। इस दौरान पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर उसका सुराग लगाने की कोशिश की। फिलहाल शिक्षक भूमिगत हो गया है। पुलिस पूछताछ से भागने पर उस पर पर लगे आरोपों को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गौर हो कि स्कूल में एक छात्रा ने शिक्षक पर उसके साथ अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में सोमवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसके उपरांत से आरोपी शिक्षक फरार बताया जा रहा है। वहीं, शिक्षा उपनिदेशक ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है जिसके मद्देनजर वीरवार को आरोपी शिक्षक के घर पर पुलिस पहुंची थी। थाना प्रभारी गुरवचन सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी शिक्षक के घर पर पुलिस गई थी लेकिन, आरोपी वहां नहीं था।
विज्ञापन


जीप हादसे में बाल-बाल बचे तीन लोग
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल की ग्राम पंचायत पौडा कोठी के पकालग गांव में एक जीप बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची है। बुधवार शाम को जीप मोड़ काटते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। लेकिन, वह एक पेड़ के साथ फंस कर हवा में लटक गई। जिससे उसमें सवार तीन लोगों की जिंदगी पर खतरा मंडरा गया। लेकिन, सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर जीप में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल हादसे का शिकार होने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed