फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   383 ग्राम अफीम के साथ धरे दो पंजाबी

383 ग्राम अफीम के साथ धरे दो पंजाबी

Sun, 24 Dec 2017 10:55 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
383 ग्राम अफीम के साथ धरे दो पंजाबी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने रविवार को यहां हाईवे पर नाके के दौरान एक कार से 383 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस के दल ने थाना प्रभारी गुरचरण सिंह के नेतृत्व में नाका लगा रखा था।
विज्ञापन

इस दौरान कुल्लू की ओर से आई एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका। इस दौरान कार के डैस बोर्ड से पुलिस ने 383 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस दल ने कार में सवार चालक सुखदीप सिंह (30) पुत्र मेवा सिंह गांव भादल थुहा डाकघर और तहसील अमलोह जिला फतेहगढ़ और गुरजंट सिंह (45) को हिरासत में ले लिया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला के साथ गाली गलौज पर केस दर्ज
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के तलेली क्षेत्र में घर में घुसकर एक महिला के साथ गाली गलौज करने और उसके साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर थाना में दर्ज अपनी प्राथमिकी में तलेली के बारल निवासी एक महिला ने कहा है कि शुक्रवार रात करीब 8 बजे सुरेश कुमार उसके घर में आया और गाली गलौज करने लगा और उसके साथ शरारत की। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed