फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में 45 ग्राम स्मैक सहित दो युवक धरे

सुंदरनगर में 45 ग्राम स्मैक सहित दो युवक धरे

Fri, 13 Apr 2018 10:18 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में 45 ग्राम स्मैक सहित दो युवक धरे
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल पुलिस थाना सुंदरनगर में दो अलग-अलग मामलों में 45 ग्राम स्मैक सहित दो युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीएसएल थाना पुलिस को सूचना मिली कि महादेव में एक युवक स्मैक बेचने का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने महादेव निवासी जितेंद्र कुमार (20) के घर पर छापामारी की। जहां तलाशी के दौरान पुलिस ने एक अलमारी में से 41.10 ग्राम स्मैक बरामद की। इस पर पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। दूसरे मामले में पुलिस दल ने चांबी पंचायत के सकराह के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने सकराह मोड़ के पास एक युवक को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका। जब पुलिस दल ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 4.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के धारा 21, 61 और 85 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वह मादक पदार्थ बेचने वालों की सूचना पुलिस को देकर अपना सामाजिक दायित्व निभाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed