{"_id":"595a7b4b4f1c1b0a748b4625","slug":"111499102027-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कंपनी ने युवक ने किया धोखाधड़ी से किया लाखों का गबन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्माण कंपनी ने युवक ने किया धोखाधड़ी से किया लाखों का गबन
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। एक निजी निर्माण कंपनी में तैनात क्लर्क ने फर्जी रसीदों से लाखों का गबन कर डाला है। मामला सामने आने के बाद प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस थाना मंडी और औट में की है। शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी युवक कुल्लू का बताया जा रहा है। वह कंपनी में पिछले कुछ समय से नौकरी कर रहा था। इसी दौरान कंपनी प्रबंधन का विश्वास जीत लिया और गाड़ियों के टैक्स आदि का सारा लेखा जोखा खुद संभाल लिया। आरोप है कि कंपनी को जाली दस्तावेजों के आधार पर क्लर्क ने धोखे से पैसे ऐंठे हैं।
पुलिस थाना औट जिला मंडी में शिकायतकर्ता गोरसी निर्माण प्राइवेट कंपनी के निदेशक राजेश कुमार ने शिकायत दी है कि करुण सिंह नेगी पुत्र मनोज कुमार निवासी अपर अखाड़ा बाजार कुल्लू उनकी कंपनी में बतौर क्लर्क तैनात था। वह अन्य कार्यों के साथ पंजीकरण, जमा रसीद, अन्य वस्तुओं के लेनदेन तथा कंपनी की गाड़ियों के टैक्स आदि का कार्य भी देखता था। कंपनी की गाड़ियों के असली कागजात भी इसी के पास ही दिए जाते थे। वर्ष 2014-15 में करुण सिंह नेगी के खाता में 5 लाख 48 हजार 727 रुपये बतौर सभी खर्चों के लिए डाल दिए। आरोप है कि उसके बदले में करुण सिंह ने सभी माल टैक्स की जाली रसीदें दे दीं। जब जांच की गई तो पाया गया कि उसने कंपनी के साथ धोखाधड़ी की है। लिहाजा पुलिस ने शिकायत दर्ज कर भादंसं की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।